संदेश

नवंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आयुर्वेद के मुख्य ग्रंथ

चित्र
किसी समय पर आयुर्वेद के बहुत सारे ग्रन्थ और संहिताएँ मौजूद थी। लेकिन भारत पर हुए बाहरी आक्रमणों में बहुत सारे ग्रन्थ सम्पूर्ण रूप से नष्ट हो गए, और कुछेक ग्रंथों के कुछ पृष्ठ और अध्याय नष्ट हो गए। लेकिन ऐसा नहीं है की अब हमारे पास कोई ग्रन्थ नहीं बचा, अब भी हमारे पास काफी आयुर्वेदिक ग्रन्थ मौजूद हैं। उनमें से कुछ मुख्य ग्रंथों के नाम इस प्रकार हैं : चरक संहिता, सुश्रुत संहिता, कश्यप संहिता, अष्टांगहृदयम, अष्टांग संग्रह, भेल संहिता, हारीत संहिता, शारंगधर संहिता, भैसज्यरत्नावली, भावप्रकाश, भोजनकुतूहलम, माधव निदान, योग रत्नाकर, अभिधान रत्नमाला, धन्वंतरि निघण्टु, मदनपाल निघण्टु और राज निघण्टु आदि।   अब इन ग्रंथों में से कुछेक आयुर्वेदिक ग्रंथों को दो भागों में बांटा गया है : बृहत्रयी और लघुत्रयी।  बृहत्रयी  ऊपर बताये गए ग्रंथों में से तीन ग्रन्थ या संहिताएं सबसे महत्त्वपूर्ण हैं : चरक संहिता, सुश्रुत संहिता, एवं अष्टांगहृदयम । ये तीनों संहिताएं आपको लगभग सम्पूर्ण आयुर्वेद का ज्ञान करने के लिए काफी हैं। इन्हे आयुर्वेद के बृहत्रयी ग्रन्थ कहा जाता है। क्योंकि ये तीनो संहित...