किन लोगों को योग करना चाहिए
योग किसी एक उम्र, धर्म, जाति, लिंग और देश विशेष के लिए नहीं है। योग इस पृथ्वी पर मौजूद हर इंसान द्वारा, हर जगह किया जा सकता है। बशर्ते आपको योग, करना आना चाहिए।
![]() |
योग तो हर इंसान को अवश्य ही करना चाहिए। इसे हर उम्र के लोग कर सकते हैं, चाहे आप बुजुर्ग हों, युवा हों, या फिर बाल्यावस्था में हों।
योग करना उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होगा, जो बार - बार बीमार हो जाते हैं।
अगर आपका वजन नहीं बढ़ता, तो भी आप योगासन अवश्य करें। फिर यदि आप अगर ज्यादा मोटे हैं तो भी योगाभ्यास करें। योगाभ्यास करने से आपको जरूर लाभ होगा।
अगर आपका मानसिक संतुलन हिला हुआ है, तो भी आप योग अवश्य करें। योग से आपका दिमाग एकदम शांत हो जाएगा। जिससे की आप जीवन में अच्छे फैसले ले पाएंगे।
अगर आप हमेशा क्रोध में रहते हैं, या फिर आपको हमेशा लगता है, की आप उलझे हुए हैं तो भी आपको योग अवश्य करना चाहिए।
अगर आप आध्यात्म से जुड़ना चाहते हैं, तो भी आप योग एवम् प्रणायाम अवश्य करें। ऐसा करने से आप अवश्य ही जो पाना चाहते हैं, उसे पा लेंगे।
अगर आपका मन ज्यादा विचलित रहता है, या किसी कार्य में मन नहीं लगता, तो भी योगासन अवश्य करें।
अगर आपको पाचन क्रिया से संबंधित कोई परेशानी है, तो आप आसन जरूर करें।
किसी इंसान को सेक्स से संबंधित कोई भी बीमारी हो, चाहे आप पुरुष हों या औरत, तो आप योगासनों का अभ्यास जरूर करें।
अगर आपको किसी चीज का नशा करने की आदत लग गई हो, जैसे दारू पीना, ड्रग्स लेना, अफीम लेना, आदि सभी प्रकार के नशों से आप योगाभ्यासों की मदद से छुटकारा पा सकते हैं।
यदि आप अत्यधिक हस्तमैथुन करते हैं, और हस्तमैथुन करने की आदत ही लग चुकी है, तो आप योगाभ्यास अवश्य करें।
चाहे आपका शरीर कितनी ही बीमारियों से घिरा हो, अगर आप नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं, तो आप एकदम स्वस्थ हो जाएंगे।
मेरा तो मानना यह है, की इस पृथ्वी पर मौजूद हर मनुष्य को योग, आसन और प्राणायाम करना चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें