आयुर्वेद का आहार विज्ञान: क्या, कब और कैसे खाएं?

आजकल जो हम खा रहे हैं वो सिर्फ पेट भरने के लिए खा रहे हैं, जो आहार हम लेते हैं वो ना तो हमारे शरीर के लिए सही है और ना ही हमारे मन के लिए। आयुर्वेद के अनुसार अच्छा आहार ही सबसे बड़ी औषधि है। आप जो भी खाते हो वो आपके शरीर का हिस्सा बन जाता है। इस लिए आपके भोजन का चयन बेहतरीन होना चाहिए। उदाहरण के लिए: अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी अच्छी तरह से चले तो उसके लिए आपको उस गाड़ी में सबसे बेहतरीन ईंधन भरना होगा, तभी वह गाड़ी सालों साल बेहतरीन ढंग से चल पाएगी। ठीक इसी प्रकार आपको आपके शरीर का ध्यान रखना होगा। अगर आप सही समय पर, सही ढंग से और संतुलित मात्रा में भोजन करते हैं तो आप जीवन में कभी बीमार नहीं पड़ेंगे और आपको कभी भी डॉक्टर का चेहरा नहीं देखना पड़ेगा। इस लेख में हम जानेंगे कि आयुर्वेद के अनुसार आपको क्या खाना चाहिए, कब खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए, ताकि आप एक स्वस्थ और लंबी आयु पा सकें। क्या खाएं? (आयुर्वेदिक आहार के सिद्धांत) भोजन केवल पेट भरने का जरिया नहीं होना चाहिए, आपका भोजन ऐसा होना चाहिए, जोकि आपको भरपूर पोषण दे, रोगों से बचाए, और आपके शरीर एवं मन को बेहतर बनाए। आय...