स्वस्थ रहने के लिए 8 बेहतरीन सुझाव
आज की इस भाग - दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वो बस एक - दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में अपनी सेहत को दांव पर लगा देते हैं। लोग बस चाहते हैं की उनके पास सबसे ज्यादा धन हो। लेकिन यह धन किस काम का जब आपके जीवन का आधार ही हिल जाए, यानी की आपका स्वास्थ्य ही बिगड़ जाए।
माना की धन - दौलत से संसार में मौजूद आप अपनी मन पसंद की बहुत सारी चीजें खरीद सकते हैं और उन्हें पाकर आनंदित भी रह सकते हैं। लेकिन आप धन से स्वास्थ्य या फिर एक नई जिंदगी तो नहीं ही खरीद सकते। तो फिर कृपया करके पैसे कमाने के साथ - साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। अब हम जानेंगे की आपको अपने स्वास्थ्य को बरक़रार रखने के लिए क्या नहीं करना चाहिए।
ज्यादा तला हुआ भोजन (जंक फ़ूड) नहीं करना चाहिए
बहुत बार देखने में आता है की आज के युवा बहुत ज्यादा जंक फ़ूड खाते रहते हैं। माना की आप हमेशा एक ही जैसा भोजन करने से ऊब जाते होंगे, तो ऐसे में आप महीने में एक - आध बार पिज़्ज़ा, बर्गर आदि खा लें। लेकिन बहुत सारे तो हर रोज रेस्टोरेंट या कैफ़े आदि में जाकर जंक फ़ूड खाते रहते हैं, जो की आपके स्वास्थ्य लिए बिलकुल भी उचित नहीं है।
अगर आप बार - बार इस प्रकार के भोजन का सेवन करते रहेंगे, तो आपको बहुत सारी बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ उदाहरण देखते हैं जैसे की आँतों में इन्फेक्शन होना, लिवर ख़राब होना, चेहरे पर फुंसियां होना, अत्यधिक मोटे हो जाना, बवासीर होना, गैस बनना आदि इस प्रकार के बहुत सारे रोग आपको घेर सकते हैं। तो कृपया अपने खान - पान पर ध्यान दें।
ज्यादा कोल्डड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए
गर्मियों के दिनों में कोल्डड्रिंक्स का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में किया जाता है। इसे तो सभी उम्र के लोग बहुत चाव से पीते हैं, और पीते ही बड़े ही आनंद की अनुभूति करते हैं। लेकिन वो शायद नहीं जानते की अभी के आनंद के चक्कर में बाद में पछताना पड़ेगा। आप सोचते होंगे की ये आपको गर्मी से राहत दिलाएंगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता। बल्कि ये आपके शरीर को बहुत भारी मात्रा में नुकशान अवश्य पहुंचा सकती हैं।
अगर आप बार - बार कोल्डड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो आप बहुत सारी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं जैसे की हड्डियों का कमजोर होना, दांतों का इनेमल घिसना, दांतों का कमजोर होकर टूटना, स्वप्न दोष, वीर्य का क्षीण होना आदि। तो कृपया करके कोल्डड्रिंक्स का सेवन न करें।
बीड़ी, सिगरेट और हुक्का आदि का प्रयोग ना करें
बीड़ी या सिगरेट का एक चलन सा बन गया है। कुछ लोग मानते हैं की जैसे ही आप बुढ़ापे की और जाने लगते हैं, तो आपको बीड़ी, सिगरेट या हुक्का आदि का सेवन चालू कर देना चाहिए, जो की बिलकुल ही गलत है। आप गाँवों या शहरों में देखते होंगे की कुछ बुजुर्ग लोग इकट्ठे होकर हुक्का और बीड़ी पीते रहते हैं, जो की उनकी सेहत के लिए बिलकुल भी सही नहीं है।
इसी प्रकार आज के नौजवान भी हुक्का पीने लगते हैं, और ऐसा करने पर वो सोचते हैं की अब हम बहुत ही साझदार दिखने लगेंगे या फिर सोचते हैं असली मर्द बन गए हैं। लेकिन उन्हें शायद पता नहीं की उनसे ज्यादा मुर्ख कोई नहीं।
ये सिर्फ लड़कों पर ही लागू नहीं होता, बल्कि आजकल की लड़कियां भी सिगरेट आदि का सेवन कर रही हैं। जो की उनकी सेहत के लिए कतई उचित नहीं है। अगर आप बार - बार धूम्रपान करते हैं तो आपको इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, दमा, फेफड़ों का सही ढंग से काम न करना, टी.बी., कैंसर और आपको सांस से जुड़े अन्य रोग हो सकते हैं। तो कृपया करके अपने परिवार की तरफ देखिये और धूम्रपान को सदा के लिए छोड़ दीजिए।
शराब का सेवन ना करें
शराबी लोग शराब को अमृत समान मानकर पीते हैं, लेकिन यही अमृत उनकी जान का दुश्मन भी बन जाता है। बहुत सारे युवा भी शराब की लत से जूझ रहे हैं। ऐसी गलत चीजें इंसान गलत संगत की वजह से भी सीख लेता है, और देखते ही देखते पता नहीं कब उस चीज की लत लग जाती है।
बहुत सारे युवा शराब या बियर पीना शान की बात समझते हैं लेकिन उन्हें पता नहीं की ये सब चीजें कितनी बुरी तरह से उनकी सेहत को बिगाड़ सकती हैं। आजकल हर उम्र के मनुष्य, चाहे वह लड़के हों या लड़कियां, सभी शराब का सेवन बड़े ही आनंद के साथ करते हैं।
जो भी व्यक्ति, अगर लगातार शराब पीता है तो उसके लिवर (यकृत) पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार देखा जाता है की ज्यादा शराब पीने से इंसान की मृत्यु हो जाती है, इसके आलावा आपका शरीर कमजोर होने लगता है, पीलिया होने का खतरा बढ़ जाता है आदि, सब शराब पीने के दुष्प्रभाव आपके शरीर को भोगने पड़ते हैं।
ड्रग्स का नशा नहीं करना चाहिए
देश के शहरी इलाकों में ड्रग्स वाला मामला ज्यादा देखने को मिलता है। ड्रग्स आदि का सेवन युवा वर्ग ज्यादा करता है जो की उनकी स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी सही नहीं है। युवा वर्ग हर देश का भविष्य होता है अगर वही वर्ग नशे में धुत रहे तो देश का विकास भी रुक जाता है।
ड्रग्स का नशा करने में लड़कियां भी लड़कों की होड़ कर रही हैं इस मामले में वो भी पीछे नहीं हैं। अगर यूँही लगातार आप नशे करते रहे तो आपके सम्पूर्ण शरीर की हालत एकदम जर्जर हो जाएगी, आप कुछ भी करने के लायक नहीं बचेंगे।
उदाहरण के लिए आप नपुंसक हो सकते हैं, शरीर एकदम कमजोर हो सकता है, आपके शरीर के सभी अंदरूनी अंगों को प्राकृतिक ढंग से कार्य करने में रूकावट आती है, ड्रग्स की ज्यादा मात्रा लेने से आपकी मौत तक हो सकती है। तो कृपया अपने परिवार का ध्यान करके ये सब गलत आदते छोड़ दीजिये।
भोजन सही ढंग से करें
ज्यादा भागदौड़ भरी जीवनशैली होने के कारण हम अपने भोजन पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप आपको बिमारियों का सामना करना पड़ता है।
आज का मनुष्य भोजन करने का सही तरीका ही भूल चूका है, जैसे की वह भोजन को जल्दी - जल्दी खाता है यानी की भोजन को बिना चबाये ही निगलने की कोशिश में रहता है, भोजन खड़े - खड़े करता है, समय पर भोजन नहीं करना, विरुद्ध आहार का सेवन करना, स्नान करने से पहले भोजन करता है आदि सभी आदते बहुत ही गलत हैं। कृपया अपनी आदतों को बदलें और अपने आप को सेहतमंद बनाने पर ध्यान दें।
बिलकुल भी व्यायाम न करना
आपका व्यायाम, योग व प्राणायाम आदि न करना ही, सभी रोगों को बुलावा देता है। अगर आपको स्वस्थ जीवन व्यतीत करना है तो व्यायाम तो करना ही होगा। बहुत सारे लोग आलस्य के कारण कोई भी शारीरक गतिविधि नहीं करते और पूरा दिन सोते रहते हैं, जोकि सरासर गलत है।
अरे दोस्तों, आप कम से कम 24 घंटों में से आधा या एक घंटा तो अपने शरीर के लिए अवश्य ही निकालिए। यदि आप नियमियत रूप से व्यायाम करते हैं तो आपका कभी - कभार खाया हुआ जंक फ़ूड भी आपको बीमार नहीं कर सकता। नियमित रूप से व्यायाम, योग, प्राणायाम आदि करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे की आप बहुत सारी बिमारियों से बचे रह सकते हैं। तो कृपया दिन में कम से कम आधा या एक घंटा व्यायाम अवश्य करें।
निष्कर्ष: अगर आप एक स्वस्थ जीवन यापन करना चाहते हैं तो आपको ऊपर बताए गए सुझावों पर अमल करना होगा। अगर आप बेतरतीब ढंग से जीवन जीते हैं तो आपको जीवन में बहुत सारी कठिनाइयों का समाना करना पड़ सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें