स्वस्थ रहने के लिए बेहतरीन नियम

 सबसे पहले तो आप ये जान लें की स्वास्थ्य ही आपके जीवन का आधार है। स्वास्थ्य का सीधा सम्बन्ध आपके प्राणों से होता है यानी की अगर आपका स्वास्थ्य बिगड़ा, तो आपके प्राण खतरे में आ जाते हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो बहुत सारी गलत आदतों को छोड़ना होगा। अब हम जानेंगे की आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कौन - कौन से उपाय करने चाहिए। 



स्वस्थ रहने के लिए इस प्रकार भोजन करें 

  1. भोजन समय पर करना चाहिए। 

  2. भोजन करने के बाद अगला भोजन करने के मध्य 3 से 4 घंटे का अंतराल अवश्य रखें। 

  3. भोजन को बिलकुल चबा चबाकर खाना चाहिए। 

  4. भोजन के तुरंत बाद और तुरंत पहले पानी न पीएं। भोजन करने के 1 घंटा पहले या बाद में पानी पीएं।  

  5. विरुद्ध आहार का सेवन कभी ना करें। 

  6. कभी भी भूख से ज्यादा भोजन ना करें। 

  7. भोजन बैठकर खाना चाहिए। 

  8. भोजन करने के तुरंत बाद स्नान नहीं करना चाहिए। 

  9. हो सके तो स्नान करने के बाद भोजन ग्रहण करें। अगर स्नान नहीं कर सकते तो मुँह, हाथ और पैर धोकर भोजन ग्रहण करें। 

  10. भोजन को जितना हो सकते अपने हाथों से खाना चाहिए। 

  11. भोजन करते समय टीवी या मोबाइल का प्रयोग ना करें। 

  12. ध्यान रहे की भोजन को ताम्बे के बर्तन में या फिर मिट्टी के बर्तन में ही पकाये ही पकाएँ। 

  13. भोजन पकाने में प्रेशर कूकर आदि का इस्तेमाल कम ही करें तो अच्छा रहेगा।  


स्वस्थ रहने के लिए पानी पीने का सही तरीका 

  1. पानी घूंट - घूंट कर पीना चाहिए। 

  2. सुबह उठते ही पानी पीने की आदत डाल लीजिये। हो सके तो गुनगुना पानी पीजिए। 

  3. भोजन करने के 1 घंटे बाद पानी अवश्य पीना चाहिए। 

  4. पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए। 

  5. भोजन करते समय पानी न पीएं। कभी - कभार भोजन निगलने में परेशानी हो तो एक आध घूंट पी सकते हैं। 

  6. दिन में कम से कम 2 से 4 लीटर के बीच पानी अवश्य पीएं। अगर मौसम ठंडा है तो पानी की मात्रा कम भी कर सकते हैं।  

  7. हो सकते तो मटके का या ताम्बे के बर्तन में रखे पानी का ही सेवन करें। 

  8. जितना हो सके, पानी को अच्छे भावों के साथ ग्रहण कीजिए। 

स्वस्थ रहने हेतु दूध, दही एवं छाछ का सेवन इस प्रकार करें 

  1. दूध, दही एवं छाछ को अपने भोजन में अवश्य शामिल करें। 

  2. इन तीनों ही चीजों का आयुर्वेद में बहुत ज्यादा वर्णन है। इनके उपयोग मात्र से ही बहुत सारी बीमारियां खत्म हो सकती हैं। 

  3. बेहतर स्वास्थ्य के लिए आप दूध को सोने से आधा या एक घंटा पहले पीएं। 

  4. भोजन करते वक्त आप दूध का सेवन न करें, क्योंकि आपके भोजन में नमक होता है और नमकीन चीजों के साथ दूध नहीं पीना चाहिए।

  5. भोजन के साथ या बाद में में आप छाछ अवश्य लें। 

  6. छाछ को भोजन के साथ या बाद में पीना, आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। 

  7. छाछ को आप कभी भी दोपहर के बाद न लें। 

  8. दही का सेवन आप सुबह से लेकर दोपहर तक कर सकते हैं। इसे भी रात को नहीं लेना चाहिए।

  9. जिनको भी दूध नहीं पचता तो वो लोग दूध की जगह दही का सेवन कर सकते हैं, यह आसानी से पच  जाएगा। 

  10. दही का सेवन अवश्य करें, क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है।  



स्वस्थ रहने हेतु व्यायाम, योग, प्राणायाम एवं ध्यान अवश्य करें  

  1. अगर आप स्वस्थ जीवन यापन करना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन व्यायाम करना ही होगा।  

  2. स्वस्थ रहने के लिए दिन कम से कम एक बार प्राणायाम भी अवश्य करें। प्राणायमों में तीन प्राणायाम सबसे महत्वपूर्ण हैं : भस्त्रिका, अनुलोम विलोम एवं कपालभाति। 

  3. स्वस्थ रहने के लिए आप दिन में कुछ क्षण ध्यान अवश्य लगाएं। 

  4. अगर आप अपने हृदय को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो आपको दौड़ लगानी होगी, रस्सी कुदनी होगी, दंड - बैठक लगानी होंगी आदि, यानी के जो कसरत करने से आपको सांस चढ़ते हों, उन व्यायामों को करने से आपका हृदय सेहतमंद रहता है। 

  5. दिमाग को संयम में रखने के लिए आपको प्राणायाम एवं ध्यान करना चाहिए।

  6. केवल अच्छा खाने मात्र से आप स्वस्थ नहीं रह सकते, अच्छे भोजन के साथ आपको कसरत अवश्य ही करनी पड़ेगी।

  7. प्रतिदिन कुछ मुख्य - मुख्य योग आसनों का अभ्यास अवश्य ही करें जैसे: सर्वांगासन, भुजंगासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, सूर्यनमस्कार, वज्रासन आदि।   



निष्कर्ष :  अगर आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आपको ऊपर बताये गए नियमों को प्रयोग में लाना होगा। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किन लोगों को योग करना चाहिए

प्रोटीन पाउडर लें या भोजन से ही प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सकती है?

ध्यान क्यों जरूरी है? इसके स्वास्थ्य लाभ और जीवन बदलने वाले फायदे जानें