योग के लाभ

योग आपका शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास करता है। योग करने से आपको निम्न लाभ और फायदे होते हैं।


  • योग करने से आप स्वस्थ रहते हैं।
  • योग करने के लिए आपको किसी अन्य उपकरण या किसी मशीन की आवश्यकता नहीं होती।
  • योग से इंसान का बौद्धिक विकास होता है।
  • योग से असाध्य रोगों का भी इलाज संभव है।
  • योग करने से आपका मन एकदम शांत हो जाता है।
  • आसन करने से आपका शरीर भी एकदम सुंदर एवम् आकर्षक दिखता है।
  • योग या आसन करने से आपकी हड्डियां भी बहुत मजबूत हो जाती हैं।
  • योग, आसन एवम् प्रणायाम करने से आपके चेहरे पर जबरदस्त तेज आता है।
  • इनके निरंतर अभ्यास से आपका शरीर एकदम फूल की तरह खिल जाता है।
  • ज्यादातर आसन आपकी पाचन क्रिया को मजबूत करते हैं। और जैसा कि आपको पता है, ज्यादातर बीमारियां पेट से ही शुरू होती हैं।
  • योग शास्त्र में कुछेक हस्त मुद्राएं भी बताई गई हैं, जिन्हें करने से भी आपकी बहुत सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
  • योग केवल आपको शारीरिक रूप से ही स्वस्थ नहीं रखता, अपितु अगर आप चाहें तो आपको आध्यात्म से भी जुड़ने में मदद करता है।
  • बहुत सारे लोग सोचते हैं की आसन आपके शरीर को मांसल बनाने के लिए होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, योगासनों से अतिरिक्त मांसपेशियों का विकास नहीं होता।
  • योगासनों से आप बलवान बनते हैं।
  • योगासन व्यायाम की तरह तीव्र गति से नहीं किए जाते, बल्कि योगासन बड़ी ही सहजता से किए जाने चाहिए। ताकि इनका पूर्ण लाभ आपको मिल सके।
  • प्रणायाम एवम् योग से आपका मन एकदम शांत हो जाता है।
  • जिनको भी ओवरथिंकिंग जैसी परेशानी हो उनको योगासनों से काफी लाभ मिलेगा।
  • योगशास्त्रों में ज्यादातर बीमारियां के लिए अलग - अलग आसन, प्रणायाम, मुद्राएं आदि का वर्णन है।
  • आपका शरीर बीमारियों से कितना भी खराब हो गया हो, आप योगासनों की सहायता से एकदम तंदुरुस्त हो जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किन लोगों को योग करना चाहिए

प्रोटीन पाउडर लें या भोजन से ही प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सकती है?

ध्यान क्यों जरूरी है? इसके स्वास्थ्य लाभ और जीवन बदलने वाले फायदे जानें