आपको प्रतिदिन कितना प्रोटीन खाना चाहिए

आपको प्रतिदिन संतुलित मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। वैसे देखा जाए तो भारतीय भोजन में ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट होता है, लेकिन हमें प्रोटीन युक्त भोजन लेना आवश्यक है, तो आप अपने आहार को जांचें की उसमें कितनी मात्रा में प्रोटीन है।


प्रोटीन कितनी मात्रा में लेना चाहिए

अगर बात करें, की हमें प्रतिदिन कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए, तो इसका सीधा सा जवाब है, की आप अपने शरीर के प्रति किलोग्राम के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना तो अति आवश्यक है। ये मात्रा उन लोगों के लिए है, जोकि ज्यादा शारीरिक श्रम नहीं करते।

इतनी मात्रा में प्रोटीन तो हर उम्र के लोगों के लिए लेना जरूरी है। अगर आप इतना प्रोटीन लेते हैं, तो आपका शरीर एकदम सही ढंग से कार्य करेगा, और आप समय से पहले बूढ़े नहीं होंगे।

फिर बात करें की अगर कोई इंसान ज्यादा शारीरिक श्रम करता है, या वह एक खिलाड़ी है, या फिर वह व्यायाम करता है, तो उसे प्रतिदिन, उसके शरीर के प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1.2 ग्राम से लेकर 1.8 ग्राम तक प्रोटीन लेना चाहिए। जिससे की आपके शरीर को ज्यादा थकावट नही होगी, और आपके शरीर की मांसपेशियां एकदम मजबूत हो जाएंगी।

अब मान लीजिए कोई इंसान बॉडीबिल्डिंग करता है, या फिर आपको आपके शरीर की मांसपेशियों को और बढ़ाना है, तो आप अपने शरीर के प्रति किलोग्राम के हिसाब से 1.8 ग्राम से लेकर 2.2 ग्राम तक प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

यदि आप कोई प्रोफेशनल खेल खेलते हैं, तो आपको अपने गुरु या ट्रेनर से सलाह लेनी चाहिए। वो आपकी बॉडी को समझकर, आपको सही प्रोटीन की मात्रा बता सकते हैं।

ज्यादा प्रोटीन लेने के नुकसान

अब मैं आपको एक सुझाव देता हूं की आपको प्रोटीन का अति सेवन भी नहीं करना है। अति तो हर किसी चीज की बुरी होती है।

अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेते हैं, तो आपको किडनी से संबंधित परेशानी हो सकती है, साथ ही अनावश्यक वजन बढ़ सकता है, या फिर आपको अपच, गैस या दस्त जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो आपको बार - बार पाद आने लगता है। जोकि आपको सार्वजनिक जगहों पर बैठने में परेशानी कर सकता है।

ध्यान दें : आजकल आमतौर पर देखने में आता है, की ज्यातर युवा प्रोटीन की रट लगाए रहते हैं, जोकि इतना भी ठीक नहीं है। आपको हमेशा संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किन लोगों को योग करना चाहिए

प्रोटीन पाउडर लें या भोजन से ही प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सकती है?

ध्यान क्यों जरूरी है? इसके स्वास्थ्य लाभ और जीवन बदलने वाले फायदे जानें