प्रोटीन हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है

आजकल ज्यादातर लोग प्रोटीन के बारे में जागरूक होना चाह रहे हैं, जोकि बहुत ही अच्छी बात है। लोगों में ये सजगता तो होनी ही चाहिए की वो क्या खा रहे हैं, और क्या उनके द्वारा खाया हुआ, उनके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा? 


लेकिन इस मामले में एक और परेशानी भी है, और वो ये है, की ज्यादातर लोग या कह लें की युवक प्रोटीन को केवल मांसपेशियों को बढ़ाने के नजरिए से ही देखते हैं। वो लोग प्रोटीन के अतिरिक्त फायदों को जानना नहीं चाहते। 

और मेरा ये मानना है, की यदि आप प्रोटीन युक्त भोजन करने के सभी फायदों को जान लेंगे, तो आपकी चेष्टा, प्रोटीन के प्रति और बढ़ जाएगी। तो चलिए जानते हैं प्रोटीन युक्त भोजन करने के फायदे।

प्रोटीन युक्त भोजन के फायदे 

सबसे पहले तो सीधा - सीधा ये जान लें, की प्रोटीन युक्त भोजन करना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आप इस बारे में तो सोचे ही नहीं की प्रोटीन युक्त भोजन करें या नहीं। मेरी सलाह है, कि आप प्रोटीन युक्त भोजन अवश्य ही लें, प्रोटीन हर उम्र के लोगों के लिए बेहद जरूरी होता है।

आपकी मांसपेशियाँ प्रोटीन की ही बनी होती हैं, इसलिए प्रोटीन युक्त भोजन सभी लोगों को करना चाहिए।

जो लोग या युवक एवम् युवतियां जिम जाते हैं, उनको हमेशा उनके ट्रेनर के द्वारा प्रोटीन युक्त भोजन लेने को कहा जाता है। ताकि उनकी मांसपेशियां मजबूत एवम् और अधिक बड़ी हो सकें।

साथ ही जो खिलाड़ी हैं, या फिर चाहे पारंपरिक दंड बैठक लगाते हैं,  दौड़ लगाते हैं, या फिर अत्यधिक शारीरिक श्रम करते हैं, तो आपको प्रोटीन युक्त भोजन अवश्य लेना चाहिए, जिससे की आपकी मांसपेशियां कभी कमजोर ना हों और आपमें ताकत बनी रहे। 

अगर आपके बाल बहुत कमजोर हो गए हैं, तो भी आपको अपने भोजन में प्रोटीन युक्त आहार जोड़ना चाहिए, जैसे की सभी प्रकार की दालें, दूध, दही, पनीर, बादाम, काजू, अखरोट, मूंगफली, आदि। और वैसे भी आजकल बाल झड़ना या गंजापन जैसी समस्या बढ़ती ही जा रही हैं।

यदि आपको कभी चोट लगती है, और घाव भरने में कुछ ज्यादा ही समय लगता है, तो भी आपको अपने आहार में और अधिक प्रोटीन युक्त आहार जोड़ना चाहिए। अगर आप संतुलित मात्रा में प्रोटीन ग्रहण करते हैं तो आपके घाव जल्दी भरने शुरू हो जाएंगे।

यदि आपके चेहरे पर फोड़े - फुंसियों से बहुत सारे निशान पड़ गए हैं, तो भी आपको प्रोटीन युक्त आहार लेना चाहिए, क्योंकि प्रोटीन से कोलेजन का निर्माण होता है, जोकि आपकी त्वचा को सुंदर एवम् आकर्षक बनाने के लिए बहुत ही जरूरी होता है।

प्रोटीन बच्चों के शारीरिक विकास में बहुत लाभदायक होता है।

अगर आप सही मात्रा में प्रोटीन लेते रहेंगे, तो आप समय से पहले बूढ़े नही दिखेंगे। और आपका मसल मास सही रहेगा।

प्रोटीन आपकी हड्डियां के लिए भी अच्छा होता है।

आशा है, की आप प्रोटीन का महत्व समझ गए होंगे, और अपने आहार में संतुलित मात्रा में प्रोटीन जोड़ेंगे। वैसे भी हमारे देश में प्रोटीन युक्त आहार बहुत ही कम मात्रा में लिया जाता है। तो कृपया अपने प्रोटीन के सेवन को बढ़ाइए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किन लोगों को योग करना चाहिए

प्रोटीन पाउडर लें या भोजन से ही प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सकती है?

ध्यान क्यों जरूरी है? इसके स्वास्थ्य लाभ और जीवन बदलने वाले फायदे जानें