गेहूं एवं गेहूं से बनी रोटी या गेहूं से बने अन्य पकवान खाने के फायदे

भारत देश के लगभग हर घर में गेहूं से बनी चीजें, जैसे रोटी, चूरमा, हलवा, ब्रेड, ओट्स, आदि खाए जाते हैं। और खाएं भी क्यों ना, भारत दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा गेहूं का उत्पादन करता है। 



लेकिन फिर भी मैं ये दावे से कह सकता हूँ की बहुत सारे लोगों को गेहूं के फायदों के बारे में पता ही नहीं होगा।

जितने भी लड़के या लड़कियां हैं वो गेहूं के बारे में बस यही सर्च करेंगे की उसमें कितना प्रोटीन है या लगे हाथ इसमें मौजूद कुछेक नुट्रिएंट्स भी जान लेंगे, लेकिन वो ये जानने की कोशिश नहीं करेंगे की गेहूं खाने से हमारे शरीर को क्या फायदे होते हैं?, गेहूं हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने लाभदायक हैं? 

क्योंकि इन्हें तो सिर्फ बॉडी बनानी है, इन्हें सेहत से कोई मतलब नहीं है। ये इसी भ्रम, में जीते हैं की जिसकी बॉडी है, वो स्वस्थ है। 

जब लोगों को कोई चीज आसानी से प्राप्त हो जाती है,, तो लोग उसकी कीमत भूल जाते हैं। 

मैं आपको बताता हूँ की गेहूं या गेहूं से बानी चीजें खाने के क्या फायदे होते हैं ?

अब यहाँ से आगे जब भी मैं गेहूं शब्द का प्रयोग करूँ तो आप समझ लेना की मैं गेहूं और इससे बनी चीजों की भी बात कर रहा हूँ जैसे गेहूं का आटा, रोटी, आदि।

गेहूं के सेवन से आपका बल बढ़ता है। इसका उदाहरण देखें तो, आपने बहुत बार देखा होगा की हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों के पहलवान हलवा एवं चूरमा खाते हैं। उत्तर भारत में तो लगभग प्रतिदिन हर घर में गेहूं की रोटियां बनाई जाती हैं। और हमारे देश के किसान इन्हीं का सेवन करते हैं और दिन भर मेहनत करते हैं।

गेहूं वात एवं पित्त दोष को दूर करता है। जिन भी मनुष्यों का वात एवं पित्त दोष विकृत हो गया हो, उन्हें गेहूं का सेवन अवश्य  करना चाहिए। इंसान के शरीर में सबसे ज्यादा बिमारियों इन्हीं दोनों दोषों दोषों के बिगड़ने से पैदा होती हैं। 

गेहूं खाने से आपका वीर्य बढ़ता है, और आप बलवान बनते हैं। जिन भी पुरुषों का वीर्य पतला या क्षीण हो चूका है और काम इच्छा कम हो गई हो, तो वो गेहूं का सेवन जरूर करे। 

गेहूं की तासीर शीतल होती है, गेहूं का सेवन करने से दाह शांत होती है। 

गेहूं का सेवन करने से आपकी हड्डियां एकदम मजबूत रहती हैं। आपने गाँव में कई बड़े बुजुर्गों को देखा होगा की वो बुढ़ापे में भी काफी बलवान होते हैं, और उनकी हड्डियां भी काफी मजबूत होती हैं। वो आपको कई बार सलाह भी देते होंगे की चूरमा खाया कर या हलवा खाया कर आदि। तो उनकी सलाह मान लिया करें, क्योंकि वो सही बात बताते हैं। इसके सेवन से टूटी हुई हड्डियां भी जल्दी जुड़ जाती हैं। 

गेहूं आपकी जीवन शक्ति को भी बढ़ाता हैं, इसका उदाहरण आप अपने गाँव के बड़े बुजुर्गों को देख सकते हैं, जिनमें से कई 90 साल से ऊपर जीते हैं। 

गेहूं स्वाद में मधुर होते हैं, और ये आपके शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। 

गेहूं के सेवन से आपको कब्ज से राहत मिलती है। 

गेहूं के सेवन से आपके शरीर का अच्छा विकास होता है। 

ध्यान दें : गेहूं पचने में भारी होता है, तो कृपया इसे खाने में अति भी न करें। 

एक गेहूं लम्बा एवं पतला आकर का होता है, जोकि पचने में हल्का होता है। यह आपको हर परिस्थिति में पथ्य होगा। इस गेहूं को नान्दीमुखी गेहूं कहते हैं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किन लोगों को योग करना चाहिए

प्रोटीन पाउडर लें या भोजन से ही प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सकती है?

ध्यान क्यों जरूरी है? इसके स्वास्थ्य लाभ और जीवन बदलने वाले फायदे जानें